वायरल वीडियो ने खींचा CM साय का ध्यान, सरगुजा कलेक्टर को सड़क मरम्मत के निर्देश

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित खरसिया चौक की बदहाल सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचा। सड़क पर गड्ढों और जलभराव की स्थिति को लेकर सामने आए वीडियो का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को सड़क का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति की जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कदम उठाया है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस पूरे मामले ने यह भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली स्थानीय समस्याएं अब सीधे प्रशासन और सरकार तक पहुंच रही हैं। वायरल वीडियो के बाद त्वरित संज्ञान से लोगों को सड़क की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है










