BusinessInternationalLatestNational

महंगाई पर बढ़ा तेल का दबाव, कच्चा तेल 108 डॉलर के पार

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। तेल की आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता के कारण कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

भारत के लिए कच्चे तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने से आने वाले समय में परिवहन और उत्पादन लागत पर असर पड़ सकता है।

महंगे कच्चे तेल का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ-साथ कई दूसरी वस्तुओं की लागत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रहती हैं तो महंगाई पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button