64 साल पुराना वो गीत जो याद दिला देता है बचपन

स्वतंत्रता दिवस जैसे ही करीब आता है, 80 और 90 के दशक के बच्चे अपने बचपन की यादों में खो जाते हैं। झंडा फहराने के बाद जलेबी मिलना, स्कूल और घर में हफ्ते भर पहले से तैयारी करना और देशभक्ति गीत गाना—ये सब यादें ताजा हो जाती हैं। इन्हीं यादों में सबसे खास है 64 साल पुराना गीत ‘नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं, बोलो मेरे संग जय हिन्द-जय हिन्द’।
यह गाना 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ इंडिया’ का है। महबूब खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साजिद खान, कमलजीत, सिमी ग्रेवाल, जयंत और कुमकुम मुख्य भूमिका में थे। गाने को शांति मथुर ने गाया, लिरिक्स शकील बदायुनी ने लिखे और संगीत नौशाद ने दिया। मां-बाप और स्कूल के टीचर्स ने इसे हर बच्चे को 15 अगस्त के मौके पर सिखाया। आज भी कई बच्चे इसे गाते हैं। फिल्म उस समय फ्लॉप रही, लेकिन ये गाना इंडियन सिनेमा का कल्ट क्लासिक बन गया। फिल्म के अन्य गाने जैसे ‘आज छेड़ो मोहब्बत की’ और ‘दिल तोड़ने वाले’ भी लोकप्रिय हुए थे।












