BlogInternationalLatestSports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली, 10 साल के रिश्ते के बाद कोर्ट मैरिज

 

पुर्तगाल। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को पुर्तगाल में कोर्ट मैरिज की।

रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 में मैड्रिड में मिले थे। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। वे 10 साल से डेट कर रहे थे। पिछले साल 12 अगस्त 2025 को दोनों ने सगाई की थी। जॉर्जिना ने उस समय इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर की थी।

दोनों के चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। जॉर्जिना ने 2017 में बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया। रोनाल्डो का एक और बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर भी है, जिनका जन्म 2010 में हुआ था।

रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अंगूठियां पहने हुए फोटो भी शेयर की है। जॉर्जिना स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button