chhattisgarhLatest

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पुलिस जवानों संग बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार देकर बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दीपावली के पावन अवसर पर संवेदनशीलता और आत्मीयता की मिसाल पेश की। रायपुर से दुर्ग जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने जवानों को मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस और यातायात जवान त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार सेवाएं देते हैं। उनका त्याग, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button