LatestPolitical

खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर BJP का हमला, राहुल गांधी को दी ईद को ‘खुशी की दिवाली’ कहने की चुनौती

दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेताओं ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, गौरव भाटिया और सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर सवाल उठाए।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खड़गे और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वे कभी ईद को ‘खुशी की दिवाली’ कहेंगे? उन्होंने कहा कि ईद और दिवाली दोनों त्योहारों की अपनी अलग पहचान, परंपराएं और धार्मिक महत्व हैं। वहीं प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिवाली जैसे त्योहार पर भी वोट बैंक की राजनीति कर रही है। सांसद तरुण चुघ ने भी खड़गे की टिप्पणी को करोड़ों सनातनियों की भावनाओं से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। दूसरी ओर, इस बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button