FeatureLatest

WhatsApp का बड़ा अपडेट! , अब एक क्लिक में दिखेंगे ऑनलाइन दोस्त

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक नया फीचर आने वाला है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए नया Contacts टैब टेस्ट कर रहा है। इस नए फीचर के आने से बॉटम नेविगेशन बार में मौजूद Communities टैब की जगह Contacts टैब दिखाई देगा। इसकी मदद से यूजर्स बिना चैट लिस्ट खोले अपने कॉन्टैक्ट्स देख सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि कौन ऑनलाइन है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नए Contacts टैब के सबसे ऊपर Favorites सेक्शन दिया जाएगा। इसमें यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स रख सकेंगे। इसके नीचे पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट होगी, जिसे Alphabetical Order, Birthday और Activity के आधार पर Sort किया जा सकेगा। Activity विकल्प चुनने पर ऑनलाइन मौजूद कॉन्टैक्ट्स सबसे ऊपर दिखाई देंगे और उनके नाम के साथ ग्रीन डॉट नजर आएगा। हालांकि, ऑनलाइन स्टेटस और लास्ट सीन की जानकारी तभी मिलेगी, जब संबंधित यूजर ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग में इसे शेयर करने की अनुमति दी होगी।

नए टैब में Meta AI से बातचीत करने का शॉर्टकट और दूसरे लोगों को WhatsApp पर इनवाइट करने का विकल्प भी दिया जाएगा। यूजर्स फ्लोटिंग एक्शन बटन के जरिए नया कॉन्टैक्ट जोड़ सकेंगे। इसमें नाम, सरनेम, यूजरनेम और फोन नंबर दर्ज करने की सुविधा होगी। व्हाट्सएप इस फीचर को फिलहाल कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करा रहा है। कंपनी ने अभी तक इसके सभी यूजर्स के लिए रोलआउट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button