रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
रायपुर, 2 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल रहे।
इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी और श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विमानतल पहुंचकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।












