Feature

छत्तीसगढ़ ने JSJB पुरस्कार में रचा इतिहास

रायपुर – जल संरक्षण को लेकर आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई है। जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान में छत्तीसगढ़ ने दूसरा स्थान और राजधानी रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

यह उपलब्धि सिर्फ प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि गाँव–गाँव और वार्ड–वार्ड के लोगों के सामूहिक संकल्प की कहानी है। नागरिकों ने खुद आगे बढ़कर 4 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्यों को साकार किया और जल सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बनाया।

जनता की मेहनत, रायपुर की मिसाल

रायपुर नगर निगम में 33,082 कार्य पूरे हुए, जिसमें स्थानीय परिवारों, वार्ड समितियों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर योगदान दिया। यही वजह रही कि रायपुर ने हैदराबाद और गोरखपुर को पीछे छोड़कर देशभर में पहला स्थान पाया।

जिले भी पीछे नहीं

बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जिलों ने भी शानदार प्रदर्शन कर ₹2–2 करोड़ की पुरस्कार राशि जीती। अन्य जिलों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।

सीएम साय ने कहा – यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल–संपदा की नींव है। जल संरक्षण के क्षेत्र में यह उस सामूहिक चेतना का प्रमाण है, जिसने छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक प्रेरणा बना दिया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इस सफलता पर प्रदेश की जनता और नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों–कर्मचारियों को बधाई दी।

यह विष्णुदेव साय जी के सुशासन और रायपुर की जनता के अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का स्वर्णिम कीर्तिमान बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button