BREAKING NEWS: 08-08-2026; पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा…..

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा, 11 अगस्त से छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
छत्तीसगढ़ में 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बस्तर के 92 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांवों में तिरंगा फहराने के साथ 2 हजार से अधिक आत्मसमर्पित पूर्व माओवादी भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। Read more…..
Fortune सनफ्लावर ऑयल का सैंपल फेल, Vitamin D की कमी मिलने पर FSSAI ने की कार्रवाई
FSSAI की जांच में Fortune ‘Fryola’ फोर्टिफाइड सनफ्लावर ऑयल के एक सैंपल में Vitamin A और Vitamin D निर्धारित मानकों से कम पाए गए। दोबारा जांच में भी Vitamin D की कमी की पुष्टि हुई, जिसके बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का आदेश दिया गया।
छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने जांच और विभागीय समीक्षा के बाद करीब 700 शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं करीब 400 आवेदनों को नियम और प्रशासनिक-शैक्षणिक मापदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण खारिज किया गया है।












