FeatureState

नक्सलियों को बड़ा झटका: सुकमा में हथियार और विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री तबाह

सुकमा – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला बल सुकमा और कोबरा 203वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस फैक्ट्री में नक्सली हथियार और विस्फोटक तैयार करने की मशीनों का उपयोग कर रहे थे।

कैम्प मेट्टागुड़ा के पास कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने कैम्प मेट्टागुड़ा इलाके में अस्थाई फैक्ट्री बनाई है, जहां विस्फोटक और हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला बल और कोबरा जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया और फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से कई महत्वपूर्ण उपकरण और मशीनें बरामद की हैं। इनमें हथियार बनाने की मशीन,विस्फोटक तैयार करने के उपकरणगोला बारूद से जुड़ा सामान शामिल हैं। इन सामग्रियों से नक्सली लंबे समय से सुरक्षा बलों और आम जनता पर हमले की तैयारी कर रहे थे।

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। नक्सलियों के हथियार निर्माण तंत्र को ध्वस्त कर देना सुरक्षा अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे नक्सलियों की आतंकी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button