chhattisgarhCrimeLatest

इंद्रप्रस्थ फेस-2 में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 5.4 लीटर देशी शराब जब्त

वाटर पार्क के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, शराब और बिक्री रकम बरामद

रायपुर। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना डी.डी. नगर पुलिस ने इंद्रप्रस्थ फेस-2 वाटर पार्क के पास अवैध रूप से देशी शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पाउच देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रप्रस्थ फेस-2 वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति लाल टी-शर्ट और हल्के आसमानी रंग की फूल पैंट पहने हुए अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी अभिनेश उर्फ रेबो पिता आपीन बाग उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी मीरा नगर, इंद्रप्रस्थ, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

5.400 लीटर देशी शराब बरामद

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अभिनेश उर्फ रेबो, पिता आपीन बाग, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी मीरा नगर, इंद्रप्रस्थ, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद-पीले सीमेंट के बोरे में रखे 30 पाउच देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी। इस तरह कुल 5.400 लीटर देशी शराब जब्त की गई।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम 150 रुपये भी बरामद की गई।

आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। रायपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button