आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ रायपुर में

रायपुर 14 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र रायपुर ने मिलकर विद्यार्थियों के लिए आधुनिक त्वरित और सुविधाजनक डिजिटल सेवा उपलब्ध कराने हेतु आईजीकेवी-कनेक्ट नामक व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर कुलपति डॉ गिरिश चंदेल ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्वागत संदेश भेजकर आईजीकेवी-कनेक्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सह-संचालक अनुसंधान डॉ धनंजय शर्मा तथा संयुक्त निदेशक आईटी एनआईसी रायपुर अभिजीत कौशिक उपस्थित रहे।
आईजीकेवी-कनेक्ट को इस उद्देश्य से विकसित किया गया है कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं और सेवाएं व्हाट्सऐप के जरिए आसानी से और तुरंत प्राप्त कर सकें। इसके माध्यम से विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों विश्वविद्यालय की सूचनाओं तथा अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी सहज रूप से ले सकेंगे।
कुलपति डॉ चंदेल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के सही उपयोग से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के बीच सूचना व सेवाओं की पहुंच को और सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आईजीकेवी-कनेक्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें और डिजिटल सेवाओं का पूरा लाभ उठाएं।












