रायपुर में उच्च स्तरीय समिति ने 12 जाति प्रमाण-पत्र मामलों की सुनवाई की, 6 में आदेश और 2 प्रकरण नस्तीबद्ध

जाति प्रमाण-पत्र के 12 मामलों पर सुनवाई, 6 में आदेश पारित और 2 प्रकरण नस्तीबद्ध
रायपुर समाचार, Raipur News, छत्तीसगढ़ समाचार, Chhattisgarh News, जाति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जांच, जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण, उच्च स्तरीय छानबीन समिति, प्रमाणीकरण छानबीन समिति, सोनमणि बोरा, Sonamani Bora, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ प्रशासन, जाति प्रमाण पत्र विवाद, मोहला मानपुर, नगर पंचायत मोहला मानपुर, नम्रता सिंह जैन, सरकारी कार्रवाई, सरकारी जांच, CG Latest News, Chhattisgarh Government, रायपुर बड़ी खबर, CG News Today, प्रशासनिक खबरें
Description
रायपुर में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नवा रायपुर स्थित टीआरटीआई सभाकक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की। समिति के समक्ष जाति प्रमाण-पत्रों से संबंधित कुल 12 प्रकरण सुनवाई और विचार के लिए प्रस्तुत किए गए।
समिति ने सभी मामलों में उपलब्ध सरकारी अभिलेखों, संबंधित पक्षों की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदनों और अन्य तथ्यों का परीक्षण किया। सुनवाई के दौरान संबंधित जाति प्रमाण-पत्र धारकों और शिकायतकर्ताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।
6 प्रकरणों में आदेश, 2 नस्तीबद्ध
बैठक में प्रस्तुत कुल 12 मामलों में से 6 प्रकरणों में आदेश पारित करने के निर्देश दिए गए, जबकि 2 मामलों को नस्तीबद्ध करने का निर्णय लिया गया। शेष 4 प्रकरणों में अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एक मामले में जाति प्रमाणित करने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। एक अन्य मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं एक प्रकरण में पुलिस निरीक्षक को एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
एक अन्य मामले को भारत सरकार के स्तर पर विचाराधीन होने के कारण वहां से निर्णय प्राप्त होने तक लंबित रखने का निर्देश दिया गया।
मोहला-मानपुर अध्यक्ष के मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे
समिति के समक्ष नगर पंचायत मोहला-मानपुर की अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन से संबंधित जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण की भी सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठक स्थल पर पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई।
व्यवस्था और सुनवाई की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। समिति के अध्यक्ष सोनमणि बोरा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए समिति ने प्रकरण की सुनवाई पूरी की।
इन मामलों पर भी हुई सुनवाई
समिति के समक्ष पद्मभूषण काशी, संयुक्त संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास रायपुर, पूर्व सरपंच सोमवती कोल, प्रधान पाठक संचिता रानी मंडल, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक लक्ष्मी ठाकुर, स्टेनोग्राफर हास्य प्रभा अंगारे और नगर पंचायत मोहला-मानपुर की अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई हुई।
इसके अलावा सहायक ग्रेड-01 रविन्द्र कुमार वासनिक, जोन कमिश्नर वासुदेव चौहान, अंजु कुमारी, सहायक ग्रेड-02 जीवन लिव्हिंगस्टन, स्टेनोटायपिस्ट हेमलता भंसारे और प्रवर अधीक्षक लक्ष्मी नारायण महतो से संबंधित 6 अन्य प्रकरण भी समिति के समक्ष विचार के लिए रखे गए।
बैठक में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय एवं समिति सदस्य ऋतुराज रघुवंशी, संचालक भू-अभिलेख एवं सदस्य विनित नंदनवार, टीआरटीआई की संचालक एवं सदस्य सचिव हीना अनिमेष नेताम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।












