chhattisgarhLatestPolitical

रायपुर में 1500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदे मातरम्

रायपुर। राजधानी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर ने 1500 मीटर लंबे तिरंगे की अगुवाई की। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा।

यह यात्रा राष्ट्रीय एकता और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति बनी। स्काउट-गाइड्स ने अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम का जोश बढ़ाया। मुख्यमंत्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का हिस्सा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button