InternationalLatestPolitical

पाकिस्तान में इमरान खान की मौत का दावा झूठा, पत्रकार एक दिन बाद पलटे; PTI बोली- सड़कों पर उतरेंगे

 

पाकिस्तान। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह फैलाने वाले पाकिस्तानी पत्रकार अपने दावे से पलट गए हैं। अमेरिका में रह रहे पत्रकार वजाहत सईद खान ने मंगलवार रात एक वीडियो जारी कर इमरान की मौत की आशंका जाहिर की थी। इमरान रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

पत्रकार ने वीडियो में कहा था कि रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय के कम से कम तीन वरिष्ठ अधिकारियों को डर है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई पक्की खबर नहीं, बल्कि केवल सेना के अंदर की आशंकाओं पर आधारित आकलन था।

इस खबर के बाद इमरान की बहनों ने भी सवाल उठाया कि उन्हें भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, तो 20 लाख से ज्यादा समर्थक सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है।

नवंबर 2025 में इमरान की बहन उज्मा खान ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि इमरान की सेहत ठीक है, लेकिन वे बेहद गुस्से में हैं और मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।

इमरान खान 5 अगस्त 2023 से लगातार जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button