
मध्य प्रदेश के भिंड में शादी की रस्म के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेहगांव से भिंड आ रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरोही थाना क्षेत्र में अचानक पलट गई। हादसे में नौ महिलाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली का नाका (हिच पिन) टूटने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।












