CGSSB परीक्षा में आधे अभ्यर्थी ही पहुंचे,64 पद भरे जाएंगे; अब टाइपिंग परीक्षण किया जाएगा

सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर परीक्षा में 54% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 64 पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से 3 दिन पहले विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर भर्ती परीक्षा 2026 रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक हुई। प्रदेशभर में करीब 10,700 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें लगभग 54% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
रायपुर में समन्वयक केंद्र-25, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के अंतर्गत 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 6032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 3083 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2949 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह रायपुर में करीब 51.1% उपस्थिति दर्ज की गई।
यह संयुक्त भर्ती परीक्षा सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर के कुल 64 पदों के लिए आयोजित हुई है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 के वेतनमान पर नियुक्ति दी जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में कौशल परीक्षा देनी होगी। इसमें करीब 15 मिनट की हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी, जिसमें 250 शब्द टाइप करने होंगे। अभ्यर्थियों को कम से कम 75% शब्द सही टाइप करना जरूरी होगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
चयनित कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा, अवकाश और पदोन्नति जैसे सरकारी सेवा के लाभ भी नियमानुसार मिलेंगे।
खबरें और भी हैं…धरती के बढ़ते तापमान पर बड़ा खतरा, 2.6 डिग्री तक पहुंच सकता है ग्लोबल वार्मिंग
खबरें और भी हैं…22 सितंबर से छत्तीसगढ़ में थम सकते हैं बसों के पहिए, 12 हजार यात्री बसों पर सं
खबरें और भी हैं…सत्या निकेतन हादसा: 7 मौतों के बाद सख्ती, पड़ोसी इमारतें सील और PG हॉस्टलों के सेफ्टी ऑडिट के आदेश












