chhattisgarhLatestNationalSports

भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हॉकी टीम को दी बधाई

हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, ओपी चौधरी बोले- “मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होती है”


रायपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की 5-3 से शानदार जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने टीम के जोश, समर्पण और रणनीतिक खेल की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास, समर्पण और शानदार रणनीति के साथ खेल का प्रदर्शन किया, उससे देशवासियों में गर्व और उत्साह की भावना पैदा हुई है।

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम ने अपने खेल से देश का गौरव बढ़ाया है। ओपी चौधरी ने आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम में इसी तरह की दृढ़ता, आत्मविश्वास और जीत की ललक बनी रहनी चाहिए।

वित्त मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मैचों में भी शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button