राहुल गांधी धमकी विवाद की गूंज राजधानी तक

रायपुर -भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रवक्ता द्वारा टीवी डिबेट में राहुल गांधी के सीने में गोली मारने की बात कहे जाने पर सियासत तेज हो गई है। इस विवाद की गूंज अब रायपुर तक पहुंच चुकी है। पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने बीजेपी प्रवक्ता के बयान की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से कार्रवाई की मांग की और कहा
यह अक्षम्य है, कानूनन अपराध है। लोकतंत्र में हिंसा और हिंसक भाषा की कोई जगह नहीं। भाजपा और आरएसएस का असली चेहरा सामने आ रहा है, जो अपराधी और आतंकी मानसिकता को शरण दे रहे हैं।
इस मामले पर जब प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता अरुण साव से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा इस पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संज्ञान लेगा।
राहुल गांधी के खिलाफ खुले मंच पर धमकी भरे बयान ने कांग्रेस को हमलावर और भाजपा को रक्षात्मक स्थिति में ला दिया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा नेतृत्व से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।






