Feature

गोदावरी स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 6 मजदूरों की मौत

रायपुर – राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में स्थित गोदावरी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। फैक्ट्री के उत्पादन विभाग में भारी मशीनरी का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल पंडरी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब कर्मचारी मशीनरी के संचालन और रखरखाव में व्यस्त थे। अचानक एक भारी हिस्सा टूटकर सीधे नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

धरसींवा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबा हटाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button