FeaturePoliticalState

युवक कांग्रेस से निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे बाहर-पठारिया

युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की प्रेस वार्ता

रायपुर – युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठारिया ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ उन्होंने पांच से अधिक जिलों का दौरा किया और हाल ही में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली गई। इस दौरान सभी जिला अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों के काम की समीक्षा की गई। पठारिया ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया गया है। जो पदाधिकारी नोटिस देने के बाद भी सक्रिय नहीं होंगे, उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि करीब 70 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

संगठन में नए और ऊर्जावान युवाओं का शामिल किया जाएगा

पठारिया ने कहा कि संगठन में नए और ऊर्जावान साथियों को शामिल किया जाएगा। नई नियुक्तियों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलेगा। नगर निगम, निकाय और पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं पठारिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और गड़बड़ी उजागर करने वाले युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठी FIR दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही पठारिया ने यह भी कहा कि वोट चोरी को लेकर कांग्रेस जल्द ही खुलासा करेगी।

बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर छेड़े गए अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर बिजली बिल का डाटा इकट्ठा करेंगे और उसके आधार पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button