रणवीर-दीपिका की बेटी का नाम ‘देवी’: दशहरा के शुभ अवसर पर शेयर की पहली झलक

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर अपनी दूसरी बेटी का बेहद प्यारा नामकरण कर दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ (Devi Padukone Singh) रखा है। इस खास मौके पर कपल ने बेटी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है।
-
जन्म के करीब एक महीने बाद रणवीर और दीपिका ने अपनी लाडली के साथ परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। हालांकि, पारंपरिक अंदाज में उन्होंने बेटी का चेहरा कैमरे से छुपाया हुआ है।
-
शेयर की गई इस तस्वीर में दीपिका, रणवीर और उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ के साथ नन्हीं ‘देवी’ भी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस दौरान पूरे परिवार ने सुनहरे (गोल्डन) रंग के मैचिंग आउटफिट पहने हुए थे, जो इस पल को और भी खास बना रहे हैं।
-
तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा— “प्यार से भरपूर…देवी पदुकोण सिंह।”
सितंबर में हुआ था बेटी का जन्म: बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इसी साल 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। उस वक्त भी कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट (ब्लैक एंड व्हाइट फुटप्रिंट की तस्वीर) शेयर कर फैंस को बेटी के आने की खुशखबरी दी थी। अब दशहरा के इस शुभ दिन पर नाम का खुलासा करने के बाद से ही फैंस और तमाम सेलेब्रिटीज इस कपल को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।












