chhattisgarhCrimeLatest

रायपुर में महिला को सड़क पर जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी की तलाश

रायपुर, 15 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के माना इलाके में एक महिला को कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 13 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे माना बस्ती से बारोंडा जाने वाली सड़क पर ATC परिसर के पीछे गेट नंबर-5 के पास हुई।

बताया जा रहा है कि महिला सड़क पर गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में महिला और एक संदिग्ध व्यक्ति के बीच पुराने विवाद और संबंध की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे घटना से पहले महिला के साथ कौन मौजूद था और वारदात के बाद आरोपी किस दिशा में गया, इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस पुराने विवाद से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button