chhattisgarhLatest

“फोन से UPI पेमेंट करते हैं?” अक्टूबर से बदल रहा बड़ा नियम!

बड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR लागू होगा, लेकिन आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026। UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ Merchant-to-Person (P2M) UPI लेनदेन पर 0.4% Merchant Discount Rate (MDR) लागू । हालांकि यह शुल्क सीधे ग्राहक से वसूलने के लिए नहीं है, बल्कि संबंधित मर्चेंट पर लागू होगा।

₹2,000 तक के पेमेंट पर राहत

नए नियम के तहत ₹2,000 तक के मर्चेंट UPI पेमेंट पर MDR नहीं लगेगा। सरकार के मुताबिक करीब 96% मर्चेंट UPI लेनदेन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे।

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना रहेगा फ्री

अगर आप UPI के जरिए किसी दोस्त, रिश्तेदार या दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजते हैं, तो इस पर कोई नया चार्ज नहीं लगेगा। P2P यानी Person-to-Person ट्रांजैक्शन रकम की सीमा से अलग मुफ्त रहेंगे।

₹75 हजार से ऊपर अधिकतम ₹300 MDR

₹2,000 से अधिक के निर्धारित मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR 0.4% होगा। वहीं ₹75,000 या उससे अधिक के लेनदेन पर इसकी अधिकतम सीमा ₹300 रखी गई है।

नए फ्रेमवर्क का उद्देश्य UPI के संचालन, तकनीकी ढांचे और साइबर सुरक्षा जैसी जरूरतों के लिए डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को टिकाऊ बनाना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button