बेमेतरा का युवराज दिल्ली में लापता, परिवार की बढ़ी चिंता

मेडिकल की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था युवराज सोनी, हादसे के बाद से नहीं हो पा रहा संपर्क; परिजन लगातार तलाश में जुटे।
बेमेतरा। दिल्ली में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से चिंताजनक खबर सामने आई है। बेमेतरा निवासी मेडिकल छात्र युवराज सोनी हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। युवराज से संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिवार और परिचितों की चिंता बढ़ गई है।
मेडिकल की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था युवराज
जानकारी के अनुसार, युवराज सोनी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और इसी सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था। वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दिल्ली में हुए हादसे के बाद से उसका परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक युवराज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के छोटे भाई हैं युवराज
युवराज सोनी भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद से परिवार लगातार युवराज की तलाश और उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
परिवार को सुरक्षित वापसी की उम्मीद
युवराज के लापता होने की खबर से बेमेतरा में भी चिंता का माहौल है। परिजन दिल्ली में प्रशासन और संबंधित लोगों से संपर्क कर युवराज के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि युवराज जल्द सकुशल मिल जाएगा। फिलहाल उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
खबरें और भी हैं…सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: पांच मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत, जांच तेज












