chhattisgarhHealthLatestNational

डॉ. खूबचंद बघेल सेवा समिति के सदस्यों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भाटापारा। डॉक्टर खूबचंद बघेल सेवा समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ (सामाजिक) के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 3 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज एवं नगर इकाई भाटापारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉपी एवं लेखनी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वर्ष 2005-06 से संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम नगर में संचालित डॉक्टर खूबचंद बघेल सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।

समिति वर्ष 2000 से विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। समिति द्वारा प्याऊ घर का संचालन, निराश्रितों को कंबल वितरण, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टर खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर किसान मेले का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान तथा स्थानीय अस्पतालों में फलों का वितरण जैसे कार्य किए जाते रहे हैं।

इसके अलावा समिति ने पल्स पोलियो अभियान में सहयोग किया तथा महिला नसबंदी शिविरों में महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए दूध आदि की व्यवस्था भी की है। इस वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर सेवानिवृत्त सर्जन डॉक्टर डीपी वर्मा को सम्मानित किया गया था। वहीं 15 अगस्त को कोऑपरेटिव बैंक भाटापारा में पदस्थ प्रबंधक श्री एस. सुनील को सम्मानित किया गया।

पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले श्री यू. आर. वर्मा को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में संस्था के प्राचार्य श्री जयलाल कश्यप, डॉक्टर खूबचंद बघेल सेवा समिति के संयोजक श्री सेवाराम वर्मा, सचिव श्री रमेश कुमार वर्मा सहित श्री के.के. वर्मा, गिरधारी लाल वर्मा, श्री विष्णु वर्मा, श्री सुरेश वर्मा, श्री रमेश कुमार वर्मा सी, श्री हरि राम वर्मा, श्री हेमलाल वर्मा, श्री यू.आर. वर्मा, विद्यापीठ के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button