
दुबई। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने ICC टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी कर ली है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में बाबर ने 5 पायदान की छलांग लगाई और 716 रेटिंग पॉइंट के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में बाबर ने सबसे ज्यादा 193 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में 88 रन की पारी और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। बाबर सितंबर 2024 के बाद पहली बार टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 में लौटे हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार 21 महीनों से टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं। उनके 870 रेटिंग पॉइंट हैं। रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स में 1556 दिनों से टॉप पर काबिज हैं।
टेस्ट बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नंबर-1 पर हैं। भारत के शुभमन गिल 7वें और यशस्वी जायसवाल 9वें स्थान पर हैं। वनडे बल्लेबाजी में शुभमन गिल नंबर-1 बने हुए हैं।












