दृश्यम में फिर खुलने वाला है पुराना राज, जानें क्या है पूरा मामला…

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर जारी, 2 अक्टूबर को होगा बड़ा खुलासा

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।

उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता अपनी भूमिकाओं में लौट रही हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आती दिख रही है।

ट्रेलर में विजय और उसके परिवार के सामने एक बार फिर पुराने राज और मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रही हैं।

सवाल यही है कि इस बार विजय अपने परिवार को बचाने के लिए कौन-सी नई चाल चलेगा और क्या उसका बनाया हुआ पूरा खेल आखिरकार बेनकाब हो जाएगा।
फिल्म की कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख भी एक बार फिर खास भूमिका निभाती है।
click here: Drishyam: The Conclusion | Official Trailer | Ajay Devgn, Tabu, Jaideep | Abhishek Pathak | 2 Oct
वीडियो क्रेडिट:Star Studios
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का अंतिम अध्याय बताया जा रहा है।












