chhattisgarhCrimeLatest

दूसरे पति की हत्या का आरोप, महिला की पुरानी कहानी जानकर चौंक जाएंगे!

पहले पति की हत्या में काट चुकी थी जेल, अब दूसरे पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई महिला

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां पूर्व सरपंच गोविंद नेताम (49) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनकी दूसरी पत्नी भगनी नेताम (48) को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी अपने पति की हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुकी है। अब दूसरे पति की हत्या के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

पैसों को लेकर अक्सर होता था विवाद

पुलिस जांच और सामने आई जानकारी के मुताबिक, भगनी नेताम और गोविंद नेताम पिछले करीब तीन वर्षों से एक साथ रह रहे थे। गोविंद की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। इसके बाद उनकी मुलाकात भगनी से हुई और दोनों के बीच संबंध बने।

पहले पति की हत्या के मामले में भी हुई थी सजा

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू भगनी नेताम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वर्ष 2011 में उसने अपने पहले पति की हत्या की थी। घरेलू विवाद के बाद हुई उस घटना में उसे अदालत से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button