
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 11 वर्ष पूर्व शुरू किए गए “मेक इन इंडिया” अभियान की सफलता पर बधाई और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में शुरू हुई इस ऐतिहासिक पहल ने आज भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी है और विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फ़ार्मा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत ने वैश्विक नेतृत्व स्थापित किया है। देश में उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है और निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। अभियान ने निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया है। नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और “स्वदेश” अभियान से इसे नई शक्ति मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “मेक इन इंडिया” ने न सिर्फ़ देश की आयात पर निर्भरता कम की है बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।






