chhattisgarhLatest

दिशा कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, 300 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय

 

 

रायपुर पुलिस ने फर्जी लिंक, OTP, अनजान कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड को लेकर किया जागरूक; 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी

रायपुर के कोटा स्थित दिशा कॉलेज में छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। 25 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम में डीसीपी जोन-पश्चिम रॉबिसन गुडिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी आजाद चौक ईशु अग्रवाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने फर्जी लिंक, OTP शेयर करने, अनजान कॉल, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके समझाए।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में QR कोड स्कैन कर सेल्फी लेने जैसी जागरूकता गतिविधियां भी कराई गईं।

इस कार्यक्रम में करीब 250 से 300 छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने हिस्सा लिया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या आकर्षक ऑफर के झांसे में न आएं। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button