Latest

दिवाली से नई कॉम्बैट वर्दी में दिखेंगे CISF के 2 लाख जवान, 20 साल बाद हुआ बदलाव

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो लाख से अधिक जवान और अधिकारी इस दिवाली से नई कॉम्बैट वर्दी में नजर आएंगे। करीब 20 साल बाद सीआईएसएफ की वर्दी में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। नई यूनिफॉर्म को आधुनिक डिजिटल पिक्सेल पैटर्न पर तैयार किया गया है, जिसमें ऑलिव ग्रीन, खाकी ग्रीन, ब्राउन और हल्के काले रंग का इस्तेमाल किया गया है। छोटे-छोटे पिक्सेल डिजाइन के कारण यह वर्दी दूर से आसानी से नजर नहीं आती।

इसे सुरक्षा और फील्ड ऑपरेशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई वर्दी में सूती कपड़े का अधिक इस्तेमाल किया गया है, जिससे पसीना जल्दी सूख सके और जवानों को ड्यूटी के दौरान आराम मिले। इसमें बेसबॉल कैप और सामने CISF का लोगो भी होगा। वर्दी बदलने की प्रक्रिया दिवाली से शुरू होकर अगले साल 26 जनवरी तक पूरी करने की योजना है। एयरपोर्ट, मेट्रो, संसद और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात जवान इस नई यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button