InternationalLatestNational

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर से मचा हड़कंप, भारतीय पर्यटक की मौत… जानिए कैसे हुआ हादसा

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। यहां माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले रास्ते पर स्थित फेरेचे इलाके में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह 8:11 बजे हुआ हादसा

जिला पुलिस कार्यालय सोलुखुम्बु के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर खुंबू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में हुई। हादसे में फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर शामिल थे।

सोलुखुम्बु के पुलिस प्रमुख मौसम तामांग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय यात्री वसंत कुमार बालारामारामाडु की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

भारतीय मूल का न्यूजीलैंड नागरिक घायल

हादसे के दौरान उसी हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया।

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के रास्ते में हुआ हादसा

फेरेचे नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले रास्ते पर पड़ता है और काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलीकॉप्टरों की टक्कर के बाद एक भारतीय पर्यटक की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button