छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2026: दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 13 दिसंबर को एग्जाम

30 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक कर सकेंगे अप्लाई; रायपुर में होगी लिखित परीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन रक्षक भर्ती 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वन रक्षक पदों की द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा (FDFG26) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह आवेदन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के लिए शुरू की गई है। मंडल के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के बाद पात्र अभ्यर्थियों का विसंगति-रहित डिजिटल डेटा मंडल को उपलब्ध कराया गया है। अब इन्हीं अभ्यर्थियों से दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
26 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
वन रक्षक भर्ती की द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 5 पदों पर भर्ती का मौका, ₹5x,xxx तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें आवेदन
13 दिसंबर को संभावित लिखित परीक्षा
मंडल की अधिसूचना के अनुसार वन रक्षक भर्ती की द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कोरबा जिला पंचायत में 3 पदों पर भर्ती, ₹51,780 तक वेतन; आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर
परीक्षा का केंद्र रायपुर निर्धारित किया गया है। वहीं, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 7 दिसंबर 2026 से जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।
परीक्षा शुल्क भी वापस होगा
छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान भुगतान किया होगा।
वन रक्षक भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे
- प्रवेश पत्र: 7 दिसंबर 2026
- संभावित परीक्षा तिथि: 13 दिसंबर 2026
- परीक्षा समय: सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक
- परीक्षा केंद्र: रायपुर
- भर्ती परीक्षा: द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा (FDFG26)
कहां करें आवेदन?
अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।













