chhattisgarhLatest
रेहड़ी-ठेले वालों के लिए बड़ा ऐलान, 50 हजार रुपये तक मिलेगा कर्ज

रायपुर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, पथ विक्रेताओं को मिली बड़ी सौगात
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कोरोना काल में छोटे कारोबारियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2020 में पीएम स्वनिधि योजना शुरू की थी। इस योजना से रेहड़ी, ठेला और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कारोबारियों को बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।
उन्होंने लाभार्थियों से योजना के तीसरे चरण तक पहुंचकर 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त करने और कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य रखने की अपील की। वहीं रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 2030 तक 53 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 33 हजार से अधिक पथ विक्रेताओं को लाभ मिल चुका है।












