FeaturePoliticalState

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात रायपुर पहुंचेंगे, कल जाएंगे बस्तर,जाने पूरा दौरा कार्यक्रम

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाह शनिवार को बस्तर का दौरा करेंगे। बस्तर में शाह मुरिया दरबार में शामिल होंगे। स्वदेशी मेले का अवलोकन करेंगे, साथ ही शाह नक्सल अभियान की भी समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

ऐसा है दौरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार यानि आज शाम 5:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अमित शाह रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रीगण उनका स्वागत करेंगे। गृहमंत्री रायपुर के मेफेयर लेक रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार सुबह 11:20 बजे शाह रायपुर से बीएसएफ के विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:35 से 1:20 बजे तक वे मुरिया दरबार में शामिल होंगे, जहां आदिवासी परंपराओं से जुड़े आयोजन होंगे।

लगभग 12:25 से 2:30 बजे तक वे लाल बाग मैदान में आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां वे स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और बस्तर की संस्कृति से जुड़े प्रदर्शनों को देखेंगे। प्रदर्शनी के बाद गृहमंत्री भोजन करेंगे।

बस्तर प्रवास के दौरान अमित शाह नक्सल उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में वे अब तक की कार्रवाई, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाह अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे ताकि क्षेत्र में नक्सलवाद पर और अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके।

शनिवार को अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 3:10 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button