
कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पद शामिल
बालोद। जिला पंचायत बालोद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय की ओर से विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती कुल 7 पदों पर की जाएगी।
इस भर्ती में कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पद शामिल हैं। नियुक्ति एक वर्ष की संविदा अवधि के लिए की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।


इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती के तहत कंप्यूटर प्रोग्रामर का 1 पद है, जिसके लिए चयनित अभ्यर्थी को ₹51,780 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी के 1 पद के लिए ₹39,875, सहायक प्रोग्रामर के 1 पद के लिए ₹35,165 और लेखापाल के 4 पदों के लिए ₹23,350 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2026: दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 13 दिसंबर को एग्जाम
शैक्षणिक योग्यता
कंप्यूटर प्रोग्रामर: अभ्यर्थी के पास प्रथम श्रेणी में बीई (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमसीए या एमएससी (कंप्यूटर साइंस) की योग्यता होनी चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में एमबीए, बीई, एमआरटीएम अथवा गणित या भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर योग्यता निर्धारित की गई है।
सहायक प्रोग्रामर: एमएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमसीए अथवा बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी) की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
लेखापाल: अभ्यर्थी के पास 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
कोरबा जिला पंचायत में 3 पदों पर भर्ती, ₹51,780 तक वेतन; आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर
मेरिट और परीक्षा के आधार पर चयन
अभ्यर्थियों का चयन मेरिट अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के अंकों के साथ कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और सरकारी ग्रामीण विकास योजनाओं में प्राप्त अनुभव को भी निर्धारित वेटेज दिया जाएगा।
16 अक्टूबर तक आवेदन
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
आवेदन जिला पंचायत कार्यालय, बालोद, छत्तीसगढ़ में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा किया जा सकता है। भर्ती से संबंधित विस्तृत योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रारूप और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट balod.gov.in पर जारी भर्ती विज्ञापन देखना होगा।
भर्ती की प्रमुख जानकारी
- विभाग: जिला पंचायत बालोद
- कुल पद: 07
- नियुक्ति: एक वर्ष की संविदा
- पद: कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखापाल
- अधिकतम मानदेय: ₹51,780 प्रतिमाह
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2026
- समय: शाम 5:30 बजे तक
- आवेदन स्थान: जिला पंचायत कार्यालय, बालोद












