FeatureState

1 दिसम्बर से मंत्रालय में अधिकारियों के लिए लागू होगी बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस,समीक्षा बैठक में निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में आज विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में बजट में प्रावधानित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री विभागवार कार्यों की प्रगति का फीडबैक ले रहे हैं और खासकर पूंजीगत व्यय से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद हैं।

सीएम साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—विकास कार्यों की गति हर हाल में तेज करनी होगी। बजट प्रावधान वाले प्रोजेक्ट्स में समयबद्ध प्रगति दिखाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कम पूंजीगत व्यय वाले निर्माण विभागों को कार्यो में गति लाने के दिए निर्देश। बैठक में यह भी तय किया गया आगामी 1 दिसम्बर से मंत्रालय में अधिकारियों के लिए बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस व्यवस्था लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button