Site icon CG Sach

IAS विकासशील को मिली बड़ी जिम्मेदारी, होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

रायपुर – छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है।  1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे 30 सितंबर को कार्यकाल पूरा कर रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन का स्थान लेंगे।

विकासशील अभी तक मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के रूप में तैनात थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया है और अब उन्हें प्रदेश प्रशासन की सबसे ऊंची कुर्सी सौंपी गई है।

लंबे अनुभव के धनी

विकासशील का प्रशासनिक करियर दो दशक से अधिक लंबा है। छत्तीसगढ़ कैडर के इस अधिकारी ने रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहते हुए विकास कार्यों को गति दी। राज्य शासन में उन्होंने उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाला।

केंद्र सरकार में भी छाप छोड़ी

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान विकासशील ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड के लिए एंपैनल किया था। इस उपलब्धि को उनके अनुभव और छत्तीसगढ़ कैडर में सीनियरिटी के लिहाज से बड़ी सफलता माना जाता है।

अब राज्य के अगले मुख्य सचिव के रूप में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे शासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं को नई दिशा देंगे।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version