Site icon CG Sach

राजधानी की थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर – राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। अचानक आग की लपटे उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी की घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version