FeaturePoliticalState

छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा जल्द, दिवाली से पहले हो सकता है ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा जल्द ही होने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संकेत दिए हैं कि कार्यसमिति का गठन दिवाली से पहले किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निर्धारित समय पर पूरे किए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठन निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया है। जिला और मंडल स्तर पर संगठन और मोर्चों का गठन पहले ही पूरा कर लिया गया है। अब अगला चरण प्रदेश कार्यसमिति के गठन का है, जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित संगठन है और हर कार्य निर्धारित समय पर पूरा होता है। कार्यसमिति में विभिन्न क्षेत्रों, सामाजिक समूहों और संगठनात्मक स्तरों से संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की सूची दिवाली से पहले जारी हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतिक बैठकों की रूपरेखा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button