Site icon CG Sach

बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म टैक्स फ्री, CM साय ने कहा– साहस और शौर्य की अनुपम गाथा

रायपुर – राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल स्थित सिनेमाघर में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” देखी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू और धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देख सकेंगे और अपने इतिहास एवं विरासत से जुड़ पाएंगे।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

यह फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों और पिंडारियों के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करते हुए किसानों और समाज को संगठित किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाया, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बढ़ावा

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ी सिनेमा दर्शकों के दिलों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण होने से स्थानीय कलाकारों को बेहतर अधोसंरचना और राष्ट्रीय मंच मिलेगा। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।

Exit mobile version