FeatureState

अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, इधर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर नजरबंद, CM निवास के बाहर धरना देने वाले थे

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। इधर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को प्रशासन ने रायपुर में नजरबंद कर लिया है।

कंवर आज कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग को लेकर CM निवास के सामने धरना देने का ऐलान किया था। इसकी जानकारी उन्होंने पहले से ही पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को दी थी। शाह के दौरे के मद्देनज़र स्थिति न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने उन्हें रायपुर एम्स के पास एक भवन में रोक दिया।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, SDM और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी कंवर से मिलने और उन्हें मनाने पहुंचे। शाह के दौरे के दौरान किसी तरह का सियासी बवाल या विरोध प्रदर्शन न हो, इसी वजह से ननकी राम कंवर को बाहर निकलने नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button