JobsLatest

कोरबा जिला पंचायत में 3 पदों पर भर्ती, ₹51,780 तक वेतन; आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर

कम्प्यूटर प्रोग्रामर और कार्यक्रम अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती, डाक के जरिए करना होगा आवेदन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अवसर है। जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 3 पद भरे जाएंगे। इनमें कम्प्यूटर प्रोग्रामर का 1 और कार्यक्रम अधिकारी के 2 पद शामिल हैं।

परिशिष्ट–01 : रिक्त पदों का विवरण

क्र. पद का नाम एकमुश्त सविदा वेतन रिक्त पद संख्या आरक्षण विवरण
1. कम्प्यूटर प्रोग्रामर ₹ 51,780 1 अनारक्षित (1)
2. कार्यक्रम अधिकारी ₹ 39,875 2 अनुसूचित जनजाति (1) + अनारक्षित (1)
कुल – 3 –

कम्प्यूटर प्रोग्रामर के लिए एक पद

कम्प्यूटर प्रोग्रामर के पद पर चयनित अभ्यर्थी को ₹51,780 प्रतिमाह एकमुश्त संविदा वेतन दिया जाएगा। यह पद अनारक्षित है।

इसके लिए प्रथम श्रेणी में बीई कम्प्यूटर साइंस, एमसीए, एमएससी कम्प्यूटर साइंस या बीई आईटी की योग्यता निर्धारित की गई है। डॉट नेट टेक्नोलॉजी, जावा, एमएसएसक्यूएल और ओरेकल के ज्ञान को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेरिट में शैक्षणिक योग्यता के लिए 70 अंक, कम्प्यूटर एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए 15 अंक, संबंधित तकनीकी ज्ञान के लिए 5 अंक तथा ग्रामीण विकास योजनाओं में अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं।

कार्यक्रम अधिकारी के दो पद

कार्यक्रम अधिकारी के 2 पद भरे जाएंगे। इनमें 1 पद अनुसूचित जनजाति और 1 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹39,875 प्रतिमाह एकमुश्त संविदा वेतन मिलेगा।

इस पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमबीए, बीई या एमआरटीएम तथा गणित/भौतिक विषय में स्नातकोत्तर योग्यता से संबंधित पात्रता विज्ञापन में दी गई है।

कार्यक्रम अधिकारी की मेरिट में शैक्षणिक योग्यता के लिए 70 अंक, कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए 15 अंक और संबंधित शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में अनुभव के लिए अधिकतम 15 अंक निर्धारित किए गए हैं।

23 अक्टूबर तक भेजना होगा आवेदन

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक

कार्यालय: जिला पंचायत, कोरबा, छत्तीसगढ़
विज्ञापन क्रमांक: 2719 / जि.प. / VB-G RAM G / स्थापना / 2026
विज्ञापन दिनांक: 28 सितंबर 2026

नोट: पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रारूप, अनुभव प्रमाण-पत्र और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन के परिशिष्ट-03 सहित सभी निर्देशों को देखना आवश्यक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button