FeatureState

सीएम साय की बड़ी घोषणा : प्रदेश में बनेंगे ‘सियान गुड़ी’ वृद्ध गृह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर राज्य के लिए एक बड़ी घोषणा की। अब प्रदेश में बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए ‘सियान गुड़ी’ यानी सर्व-सुविधायुक्त वृद्ध गृह बनाए जाएंगे। पहले चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा जिलों में अत्याधुनिक वृद्धाश्रम स्थापित किए जाएंगे। वृद्ध और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रायपुर में विशेष रूप से साइकिल, चश्मा और अन्य उपकरणों की मरम्मत केंद्र भी खोला जाएगा।

सीएम साय ने कृषि मंडपम में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावुक दिखे। उन्होंने कहा मैं जिस गुरु से दीक्षा ली, वे हमेशा कहते थे कि अपने माता-पिता को खुश रख लो, सारे भगवान खुश हो जाएंगे। अगर माता-पिता दुखी हैं तो चाहे कितना बड़ा यज्ञ कर लो, भगवान प्रसन्न नहीं होंगे।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर बेटा-बेटी अपने माता-पिता को भगवान मानकर उनकी सेवा करें।अगर ऐसा होगा तो हमें अलग से ‘वृद्ध दिवस’ मनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यहीं धरती पर स्वर्ग होगा। मां-बाप कई बच्चों को पाल लेते हैं, लेकिन कई बार सक्षम बेटा भी अपने एक माता-पिता को नहीं पाल पाता। मुख्यमंत्री साय ने कहा आज के युवा यह याद रखें कि कल हम सब भी वृद्ध होंगे। सीएम की यह घोषणा राज्य के हजारों बुजुर्गों के जीवन में नई उम्मीद और सहारा लेकर आई है। इस कार्यक्रम ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,मंत्री टंकराम वर्मा,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,विधायक अनुज शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button