FeatureState

WRS कॉलोनी में जला 101 फिट का रावण

राज्यपाल डेका,सीएम साय हुए शामिल

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी मैदान में इस बार विजयादशमी का उत्सव ऐतिहासिक रहा। 55वें श्रीराम विजयादशमी महोत्सव में 101 फिट ऊँचे रावण का दहन किया गया, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु मैदान में जुटे। राम, लक्ष्मण और हनुमान पारंपरिक रथ पर सवार होकर मंच पर पहुँचे और रावण पर विजय का दृश्य जैसे जीवंत हो उठा। आतिशबाजी से गूंजते आकाश और “जय श्रीराम” के नारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि दशहरा आत्ममंथन का पर्व है, हमें भीतर की बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सद्मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। महोत्सव में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button